हीरोइन वर्ष 2012 में रिलीज हुई एक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन-लेखन और सह-निर्माण मधुर भंडारकर ने किया है। फिल्म की कहानी एक एक फिल्म एक्ट्रेस के ऊपर हैं, फिल्म में करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं। करीना के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, रणदीप हुड्डा, राकेश बपत , दिव्या दत्ता, शिल्पी शर्मा, मुग्धा गोडसे, शाहाना गोस्वामी नजर आये। फिल्म हिरोइन 21 सितंबर 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
कहानी- माही खूबसूरत है, झूठ इस कॉन्फिडेंस से बोलती है कि सब उसे सच मान लें, वो बिंदास है, मशहूर है और सबसे बड़ी बात है कि वो इस मतलबी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री है। उसके लाखों फैन्स हैं जो उसकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं अनगिनत लोग उसे चाहते हैं लेकिन वो चाहती है अपने साथ के कलाकार अर्जुन को। अर्जुन फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है माही की खूबसूरती और उसकी सफलता से प्यार करने वाला अर्जुन माही को हर पल अपने प्यार का एहसास दिलाता है। माही अपने प्यार को पाने के लिए सबकुछ करने को तैयार रहती है और अपने इस पागलपन में वो कई ऐसे फैसले लेती है जो उसके करियर को भी असफलता की खाई में ले आते हैं। और यहीं से शुरु होती है माही की जिंदगी का वो सफर जो माही की पूरी जिंदगी और करियर को बदल के रख देता है।