हेलमेट एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सतराम रमानी कर रहें है। इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना, प्रनुतन बहल, अभिषेक बनर्जी, आशीष वर्मा और शारिब हाशमी मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगे। इस फिल्म के निर्माता डीनो मोरिआ हैं।
कहानी
फिल्म की कहानी का आधार निरोध है, जिसके बारे में लोग खुल कर बात नहीं करते ना ही खुल के खरीदना पसंद करते हैं।
हेलमेट कहानी है लकी (अपारशक्ति खुराना) की जो एक बैंड कंपनी में गायक है और उसके मालिक की भांजी रूपाली (प्रनूतन बहल) से प्यार करता है। दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन रूपाली के पास एक अमीर NRI लड़के का रिश्ता है और लकी है इंटर पास। ऐसे में लकी को चाहिए पैसे जिससे कि वो रूपाली से शादी कर सके और इस पैसे कमाने के लिए ही फिल्म में एंट्री होती है कंडोम की जो कि फिल्म में लकी के लिए ब्रह्मास्त्र बनेगा।