हैलो डार्लिंग वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन मनोज तिवारी और निर्माण अशोक घई ने किया है। फिल्म में गुल पनाग, इशा कोप्पिकर, सेलीना जेटली, जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में नजर आये। फिल्म में सनी देओल एक कैमियो करते हुए नजर आये। यह फिल्म वर्ष 1994 में आई तमिल फिल्म मगलिर मात्तुम का रीमेक है।