हेलीकाप्टर इला साल 2018 में रिलीज़ हुई एक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है। इस फिल्म में, काजोल लीड रोलमे नज़र आयीं है, जो फिल्म में एक बेहद शानदार गायिका है और सिंगल माँ है।
कहानी
फिल्म की कहानी इला (काजोल) के इर्द गिर्द घूमती है, जो बेहद टैलेंटेड सिंगर है, शुरू में वह अपने सपनों के साथ आगे बढ़ती है लेकिन वह अचानक शादी करती है, और बाद में उसका पति एक दिन कहीं चला जाता है, इला अपने बेटे को अकेले संभालती है और अपने सपनो को जीना छोड़ देती है, लेकिन उसका बेटा एक बार फिर अपनी माँ को उनके सपने से मिलवाता है।