हैप्पी भाग जाएगी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभय देओल, डायना पेंटी, अली फजल और मोमल शेख मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म 19 अगस्त 2016 को रिलीज होगी।
प्लॉट
एक लड़की है हैप्पी (डायना पेंटी)। उसकी शादी है। पर शादी वाले दिन इधर उसका दूल्हा (जिम्मी शेरगिल) सनी देओल स्टाईल यारा ओ यारा पर डांस करता है और उधर वो अपने आशिक (अली फ़ज़ल) के लिए मंडप से भाग गई है। लेकिन दूल्हे से आशिक तक पहुंचने तक के सफर में हैप्पी पहुंच चुकी है पाकिस्तान, एक जनाब के पास। कब, कहां, क्यों और कैसे यही फिल्म की पूरी कहानी है।