हमारा तिरंगा (2018)(U)
Release date
19 Jan 2018
genre
हमारा तिरंगा कहानी
हमारा तिरंगा एक बॉलीवुड पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संजीव बालाथ ने किया है। फिल्म में अश्मित पटेल, मिलिंद सोमन, राहुल देव मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। जॉर्ज मैथ्यू कट्टकारन द्वारा निर्मित फिल्म हमारा तिरंगा 19 जनवरी को रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी
फिल्म हमारा तिरंगा की कहानी, इस फिल्म की कहानी स्वतंत्रता संघर्ष के आसपास घूमती है। यह साल 1930 से लेकर 1940 के बीच की एक पीरियड फिल्म है। जब अंग्रेज कनकपुर नाम के एक छोटे से गांव में आते हैं। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे अंग्रेज विश्व युद्ध 2 के दौरान इस छोटे से गांव में आकर युवाओं को शहर में अच्छी नौकरी और वेतन का भरोसा देकर उन्हें ब्रिटिश सेना की सेवा के लिए गांव से ले जाते हैं।