हड्डी एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा का क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो अक्षत अजय शर्मा द्वारा निर्देशित और आनंदिता स्टूडियो के साथ ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अनुराग कश्यप और इला अरुण मुख्य भूमिकाओं में हैं। संजय साह और राधिका नंदा फिल्म के निर्माता हैं।
बता दें इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दोहरी भूमिका निभाई है, जिनमें से एक ट्रांसजेंडर की भूमिका है। ऐसा पहली बार है की नवाज किसी फिल्म में ट्रांसजेंडर के रोल में हैं।
रिलीज
यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को ZEE5 पर रिलीज होने वाली है।