गुप्त: द हिडन ट्रुथ साल 1997 में रिलीज़ हुई, एक बॉलीवुड सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राजीव राय ने किया था। फिल्म के निर्माता गुलशन राय और राजीव राय थे। इस फिल्म में बॉबी देओल, काजोल और मनीषा कोइराला, लीड रोल में नज़र आये है। गुप्त उस समय की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म ने 3 फिल्मफेयर अवार्ड जीता था।