गन पे डन बॉलीवुड की एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। 12 अप्रैल, 2019 को रिलीज होने वाली इस हिंदी फिल्म का निर्देशन अभि भानू ने किया है और इसमें जिमी शिरगिल, तारा अलीशा बेरी, बिदिता बेग और विजय राज ने अभिनय किया है।
अन्य लोकप्रिय अभिनेता जो गन पे डन में कॉमेडी का तड़का लगाते हैं वह हैं संजय मिश्रा और विजय राज। जिन्होंने फिल्म में बहुत ही जबरदस्त कॉमेडी की है। फिल्म बंदूक के दम पर लड़कियों से डांस करवाने के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में एक ही लड़की से दो लोग प्यार करने लगते हैं। जिसके ऊपर पूरी कहानी को आधारित किया गया है।