गोविंदा मेरा नाम एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शशांक खेतान द्वारा किया गया है। फिल्म में विक्की कौशल, भूमि पडनेकर और किआरा आडवाणी, लीड रोल में नजर आयें हैं।
विक्की कौशल गोविंदा के लीड मे, भूमि गोविंदा की पत्नी और किआरा गोविंदा की गर्लफ्रेंड के लीड रोल में दिखेंगें।
ये फिल्म 16 दिसंबर 2022 को online platform disney hotstar पर में रिलीज हुई है।
फिल्म के निर्माता हीरो यश जोहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान हैं। फिल्म में रणबीर कपूर एक गानें बिजली में दिखाई दिए हैं।
फिल्म की घोषणा 12 नवंबर 2021 को हुई है।
कहानी
फिल्म की कहानी गोविंदा (विक्की कौशल) से शुरू होती है, जो फिल्मों के गानें में बैकग्राउंड डांसर है, और अपनी बीवी से गौरी (भूमि पेडनेकर) से बेहद परेशान और वह उससे तलाक लेना चाहता है, लेकिन उसकी वाइफ उसे तलाक देने के लिए मोटी रकम मांग रही है गोविंदा की एक गर्लफ्रेंड सुकु (कियारा अडवाणी) है, वह भी फिल्मों में बतौर डांसर काम करती है, और यह दोनों का कोरियोग्राफर बनने का एक ख्वाब है।
लेकिन इस ख्वाब बीच है उसका बंगला। जो उसके मृत पिता की विवादित निशानी है। उसके (गोविंदा) पिता एक मशहूर फाइट मास्टर थे, जिन्होंने दो शादियां की थीं, अब दोनों परिवार के बीच बंगले को लेकर झगड़ा है, जिसकी कीमत 150 रूपए करोड़ है। बहरहाल, इन सबके बीच गोविंदा की किस्मत को कुछ और ही मंजूर है.. मर्डर, ड्रग्स, धोखा, पुलिस.. सब मिलकर उसकी दुनिया को उलट पलट कर देते हैं और शुरू होता है एक अजीबोगरीब मास्टर प्लान, यही इस फिल्म की कहानी है।