X
गुड न्यूज
Comedy | Drama | Romance | 27 Dec 2019 | U/A |
Hindi

गुड न्यूज कहानी

 गुड न्यूज़ 2019 की बॉलीवुड रोमांस ड्रामा है, जिसका निर्देशन राज मेहता ने किया हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म 27 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

फिल्म की कहानी ये है,वरुण बत्रा (अक्षय कुमार) और दीप्ति बत्रा उर्फ दीपू (करीना कपूर) की शादी को 7 साल हो चुके हैं, लेकिन उन्हें बच्चा नहीं है। इनके पास अच्छी नौकरी, मुंबई की हाई सोसाइटी में घर, भरा पूरा परिवार सभी कुछ है, लेकिन एक बच्चे की कमी दीप्ति को हमेशा खलती है। ऐसे में वरुण के बहन की सलाह पर दीप्ति और वरुण डॉक्टर (आदिल हुसैन) से मिलते हैं, जहां डॉक्टर उन्हें आईवीएफ (In Vitro Fertilisation) से माता- पिता बनने की सलाह देते हैं। दोनों राजी हो जाते हैं और सारी प्रक्रिया भी पूरी करते हैं।
लेकिन अब यहां विलेन बनता है इनका सरनेम 'बत्रा'। वरुण और दीप्ति के अलावा उसी क्लीनिक में आईवीएफ से माता- पिता बनने आए हैं हनी (दिलजीत दोसांझ) और मोनिका बत्रा (कियारा आडवाणी)। ये दो कपल एक दूसरे से बिल्कुल उत्तर-दक्षिण हैं.. एक मुंबई के हाई सोसाइटी बिजनेसमैन, तो दूसरा चंडीगढ़ का अल्हड़ देसी। अब डॉक्टर द्वारा आईवीएफ तकनीक में एक गड़बड़ी हो जाती है.. और वह गड़बड़ी है स्पर्म मिक्स अप.. यानि की हनी का स्पर्म दीप्ति में और वरुण का स्पर्म मोनिका में। अब दोनों कपल इस अटपटी स्थति से कैसे निकलते हैं, और उन्हें बच्चे का सुख मिल पाता है या नहीं.. पूरी फिल्म इसी के इर्द गिर्द घूमती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+