गोलमाल 3 वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक हिंदी कोम्द्य ड्रामा है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह फिल्म गोलमाल फ्रेंचायजी का तीसरा भाग है, फिल्म में सुपरस्टार अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपू, कुनाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, करीना कपूर, जॉनी लीवर, रत्ना पाठक शाह, मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आये।
कहानी
गोलमाल-3 में पात्र गोपाल (
अजय देवगन), माधव (अर्शद वारसी) और लक्ष्मण (श्रेयस तलपड़े) भले ही पुराने हों, लेकिन कहानी एकदम अलग है। निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी इस फिल्म में दर्शकों को हंसाने में कहीं भी गोलमाल नहीं किया है। फिल्म के पहले सीन से आखिरी तक कॉमेडी है, लेकिन बीच में कहानी थोड़ी बोझिल हो गई है, जिस कारण हंसी भी उबाऊ लग सकती है, लेकिन यदि आप सिर्फ मनोरंजन के लिए फिल्म देखने जाएंगे, तो इस सप्ताह यह फिल्म आपके लिए एकदम फिट है।
गोलमाल-3 की कहानी में कई नए पात्रों को शामिल किया गया है। यह कहानी है प्रीतम (मिथुन चक्रवर्ती) और गीता (रत्ना पाठक) की। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन गीता के पिता (प्रेम चोपड़ा) उनकी शादी नहीं होने देते हैं। आगे चलकर दोनों ही अंडरवर्ल्ड की दुनिया में पहुंच जाते हैं और दो अलग-अलग गैंग बना लेते हैं। दोनों के गैंग में अजय देवगन, करीना कपूर, अर्शद वारसी, श्रेयस तलपड़े, आदि शामिल होते हैं।
जब उन्हें पता चलता है कि उनके चीफ एक समय में एक दूसरे से प्रेम करते थे, तो वो उन्हें मिलवाने व एक करने में जुट जाते हैं और सफल होते हैं। कहानी बहुत साधारण है, लेकिन सभी प्रमुख कलाकारों का अभिनय एकदम फिट बैठा है। यही नहीं सहायक कलाकार संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, मुरली शर्मा और जॉनी लीवर ने खुलकर हंसाया है। कुल मिलाकर यह पैसा वसूल फिल्म है।