गिप्पी वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म है, जिसका निर्देशन सोनम नायर और फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में रिया विज, ताहा शाह नजर आये थे। फिल्म 10 मई 2013 को रिलीज हुई थी।
फिल्म की कहानी
कहानी- यह फिल्म एक सिंगल मदर पप्पी (दिव्या दत्ता) की है, जो सिर्फ अपनी शर्तों पर जीना जानती है। पप्पी अपने पति पापा पाजी (पंकज धीर) से अलग रहती हैं और एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। उनका एक बेटा भी है। बेटी गिप्पी जब स्कूल में पढ़ने जाती है, तो तमाम बच्चे उसका मजाक उड़ाते हैं। तो वो आकर अपनी मां से अपनी समस्याओं के बारे में बताती है। इसी मां-बेटी इतने खुल जाते हैं कि वो संवाद उनके बीच होते हैं, जो शायद सिर्फ बंद कमरे में ही होने चाहिये। स्कूल में गिप्पी की दोस्ती कई लड़कों से होती है। इसी बीच कहानी में मोड़ आता है और गिप्पी की जिंदगी तनाव से भर जाती है। अंत में वही होता है, जो हर बॉलीवुड फिल्म में होता है। हेप्पी एंडिंग विद हेप्पी फेमिली।