गिन्नी वेड्स सन्नी एक आगामी बालीवुड फिल्म है जिसमें यामी गौतम और विक्रांत मेसी नजर आये हैं। इस फिल्म से पुनीत खन्ना निर्देशन की दुनिया में कदम रखा हैं। फिल्म की शूटिंग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मनाली में हुई है। कहानी फिल्म की कहानी अरेंज मैरिज पर है, जिसमे विक्रांत को गिन्नी पसंद आती है, और वह गिन्नी की माँ की मदद से उसका दिल जीतता है। इस फिल्म की घोषणा 11 जुलाई 2019 को हुई थी। फिल्म की शूटिंग 20 सितम्बर 2019 की शुरू की गयी, जिसके बाद नवंबर 2019 तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी। देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें देश भर में फैली महामारी के कारण ये फिल्म 9 अक्टूबर 2020 को नेटफ्लिक्स पर डायरेक्ट डिजिटल रिलीज़ हुई है।