उर्वशी रौतेला, विनीत कुमार सिंह और अक्षय ओबेरॉय अभिनीत फिल्म ' घुसपैठिया ' का फर्स्ट लुक अनावरण हो गया है। फिल्म 9 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म 'घुसपैठिया' का ट्रेलर कल, 26 जुलाई 2024 को रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म को AA फिल्म्स द्वारा वितरित किया जा रहा है। सुसी गणेशन द्वारा निर्देशित, 'घुसपैठिया' एक शानदार कलाकारों की टोली के साथ एक शानदार कहानी का वादा करती है। निर्माण दल में एम गणेश रेड्डी, ज्योतिका शेनॉय और मंजरी सुसी गणेशन शामिल हैं। रिलीज डेट इस रोमांचक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए 9 अगस्त 2024 के डेट सुनिश्चित की गयी है।