घूमर एक आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन आर बल्कि द्वारा किया गया है। इस फिल्म में शबाना आज़मी, अभिषेक बच्चन, सायामी खेर और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं।
कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है, अनीना को जो एक उभरती हुई बल्लेबाज है, जो हमेशा से उस दिन के इन्तजार में है जब वह अपने दिन भारत के लिए खेले। और वह उस दिन के बेहद करीब भी होती है है क्योंकि, उसका चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हो जाता है, लेकिन उस दिन से पहले उसके जीवन में एक अप्रत्याशित मोड़ आता है, जहां वह अपना दाहिना हाथ खो देती है।
इस घटना की वजह से अनीना को अपनी किस्मत, अपने ख्वाब बिखरते हुए नजर आने लगते हैं। वह निराशा की गर्त में जाने लगती है, जहां उसका रास्ता पूर्व क्रिकेटर पदम सिंह सोढ़ी उर्फ पैडी सर (अभिषेक बच्चन) से जा मिलता है।
पैडी सर अनीना को अपने सफर में वो सामाजिक चुनौतियों और व्यक्तिगत संघर्ष को अपनी मजबूती बना लेने के लिया ढाल लेते हैं। और जल्द ही कभी स्टार बल्लेबाज रही अनीना बाएं हाथ के स्पिनर में ढ़ल जाती है। क्या अनीना सभी चुनौतियों को पार करते हुए अपना ख्वाब पूरा कर पाएगी? इसी के इर्द गिर्द घूमती है इस फिल्म की कहानी बुनी हुई है।
रिलीज
बता दें यह फिल्म 18 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।