गजनी वर्ष 2008 में रिलीज हुई एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा है, जिसका सह-लेखन और निर्देशन ए.आर मुरुगदोस ने किया है। फिल्म में आमिर खान, असिन, जिया खान, टीनू आनन्द, प्रदीप रावत, खालिद सिद्दकी आदि मुख्य भूमिका में नजर आये।
कहानी: संजय सिंहानिया (आमिर खान) एक एयर वाइस सेल्यूलर फोन कंपनी का मालिक है। एक पत्रिका में वह कल्पना (असीन) नामक मॉडल का इंटरव्यू पढ़ता है, जो दावा करती है कि संजय उससे मिला था और उससे प्यार करता है।
संजय उससे मिलता है और उसे प्यार हो जाता है। दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ती है, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। कुछ लड़कियों को कल्पना गुंडों से बचाती है। वे गुंडे कल्पना की हत्या कर देते हैं और संजय की भी निर्ममता से पिटाई करते हैं।
सिर पर चोट की वजह से संजय शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस का शिकार हो जाता है। किस तरह से वह अपना बदला लेता है, यह फिल्म में रोमांचक तरीके से दिखाया गया है।
एक इंस्पेक्टर को संजय की डायरी मिलती है जिसमें उसकी जिंदगी के अन्य पहलूओं के बारे में पता चलता है। यही डायरी बाद में एक डॉक्टर (जिया खान) के हाथ लग जाती है जो धीरे धीरे संजय के प्रति आकर्षित होने लगती है।