गौरैया लाइव एक सामाजिक गतिविधि पर आधारित सोशल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गेब्रियल वत्स द्वारा किया गया है। फिल्म में पंकज झा, ओमकार झा मानिकपुरी, सीमा सैनी और नरेन् खत्री सहित मुख्य भूमिका में दिखाई देंगें। कहानी यह फिल्म 2021 में मध्य प्रदेश के मुरैना में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में 10 साल की बच्ची गौरैया की कहानी दिखाई गई है, जो एक बोरवेल में गिर जाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बचाव दल गौरैया को बचाने के लिए दिन-रात काम करता है। फिल्म में बचाव दल और गौरैया के परिवार के बीच संघर्ष और भावनाओं को दिखाया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। रिलीज यह फिल्म 12 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।