गैसलाइट एक आगामी बॉलीवुड क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पवन कृपलानी द्वारा किया गया है। फिल्म में सारा अली खान, विक्रांत मेस्सी और चित्रांगना सिंह, मुख्य भूमिका में नजर आएं हैं। रमेश तौरानी और अक्षय पूरी इस फिल्म के निर्माता हैं।
कहानी
इस फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी शुरू होती है और मीशा के अतीत के बारे में यही बताया जाता है के उसने एक दुर्घटना में अपने दोनों पैर खो दिये थे, लेकिन उसकी जान बच जाती है।
15 साल बाद घर आई मीशा से रूकमणी पूछती है, "मैंने तुम्हारे बारे में जानने की कोशिश की थी, लेकिन तुम सोशल मीडिया पर भी नहीं हो। आज के समय में कैसे संभव है कि तुम्हारी कोई डिजिटल फुटप्रिंट नहीं है".. जहां मीशा को लेकर एक संशय की स्थिति बनी रहती है, वहीं वो महल में कुछ पैरानॉर्मल गतिविधियों का अनुभव करने लगती है, उसे संदेह है कि उसके पिता को मार दिया गया है।
ऐसे में उसका साथ देता है कपिल (विक्रांत मैसी), जो उसके पिता का कामकाज संभालता है और उनके सबसे नजदीकी माना जाता था। इसी प्रकार इस फिल्म की मर्डर मिस्ट्री पर पूरी फिल्म की कहानी टिक्की है।
रिलीज
यह फिल्म 31 मार्च 2023 को OTT प्लेटफार्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।