गणपत: पार्ट 1 एक आगामी बॉलीवुड एक्शन ड्रामा थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन विकास बहल द्वारा किया गया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन जबरदस्त एक्शन ड्रामा करते हुए नज़र आयें हैं। टाइगर और कृति के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी अहम् रोल है।
फिल्म का पहला टीजर वीडियो 29 सितम्बर 2023 को रिलीज किया गया है।
कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है गणपथ से हो हमें उस भविष्ट में ले जाता है, जहां एक युद्ध के बाद, पूरी दुनिया नष्ट हो चुकी है। करोड़ों लोग मारे गए और देश के देश तहस नहस हो गए हैं। ऐसे में जो बचे इंसान हैं, जो दुनिया को दो भागों में बांट देते हैं। एक होती है सिल्वर सिटी, जहां अमीर लोग तमाम तरह से एशो आराम के साथ रहते हैं। वहीं, दीवार के दूसरे पार रहते हैं गरीब। जो खाना, पानी के लिए भी मारे मारे फिरते हैं।
अमीर अपने छोटे मोटे कामों के लिए गरीबों का शोषण करते हैं। इसी अमीर दुनिया में रहता है गुड्डू (टाइगर श्रॉफ), जो एक खास व्यक्ति के लिए काम करता है। लेकिन उसे इस बात की खबर नहीं है कि वह वास्तव में गरीबों का मसीहा है। वह गणपत है, जो अमीर और गरीबों के बीच की दीवार को तोड़ देगा। जब गणपत गरीबों की दुनिया में कदम रखता है, तो उसकी मुलाकात जस्सी (कृति सेनन) और शिवा (रहमान) से होती है। गणपत का इन सबसे क्या रिश्ता है और वो गरीबों का मसीहा कैसे बनेगा, इसी प्रश्न का जवाब देती है यह फिल्म 'गणपत'.