गदर 2 कहानी
ग़दर 2 एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनिल शर्मा द्वारा किया गया है। पूरे 20 साल बाद अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर सुनहरे परदे पर नजर आये हैं। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आये हैं।
आपको बता दें के यह फिल्म 'ग़दर एक प्रेम कथा' फिल्म की सीक्वल फिल्म है।
यह फिल्म ज़ी स्टूडियो के बैनर तलेबनी है।
कहानी
कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है साल 1971 का समय जहाँ "क्रश इंडिया" अभियान की पृष्ठभूमि के दौरान, तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत "जीते" सिंह को बचाने के लिए एक निजी मिशन पर पाकिस्तान वापस जाते हैं, जिसे मेजर जनरल हामिद इकबाल के नेतृत्व में पाकिस्तानी सैनिकों ने कैद कर लिया है और और लगातार प्रताड़ित कर रहा है। क्या तारा सिंह अपने बेटे को सही सलामत हिन्दुस्तान वापस लाने में कामयाब रहेगा यही इस फिल्म की कहानी का प्लॉट है।
बता दें इस फिल्म का ट्रेलर कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई 2023 को रिलीज हुआ है।
इस फिल्म का पहला पोस्टर 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जारी किया गया था।
संबंधित