फितूर एक इंडियन रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने और फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में तब्बू, कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका मे हैं।‘फितूर’ चार्ल्स डिकन्स के मशहूर उपन्यास ‘ग्रेट एक्पेक्टेशंस’ पर आधारित है। इस फिल्म में तब्बू मिस हविशम का किरदार निभाएंगी। फिल्म इस साल 12 फरवरी को रिलीज़ होगी।
फिल्म में आदित्य 'नूर' और कैटरीना 'फिरदौस' के रोल में नजर आएंगे। वहीं बेगम हजरत के किरदार में तब्बू एक बार फिर दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं।