फिरंगी एक बॉलीवुड एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म का निर्देशन राजीव ढींगरा ने निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में 1920 के दशक को दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म में कपिल शर्मा, इशिता दत्ता, मोनिका गिल प्रमुक भूमिका में हैं। फिल्म 1 दिसंबर 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी स्वतंत्रता दिवस के पहले पंजाब की है, फिरंगी में कहानी मंगतराम उर्फ मंगा (कपिल शर्मा) की है। मंगा भले अपने गांव का सबसे मजाकिया इंसान है। लेकिन उसका एक टैलेंट है कि वो किसी का भी कमर दर्द एक किक मारकर ठीक कर सकता है। उसे इस टैलेंट की वजह से ब्रिटिश ऑफिसर मार्क डेनियल (Edward Sonnnenblick ) एक जॉब देते हैं।
लेकिन इसके पहले हमारे इस हीरो को पहली नजर का प्यार हो जाता है। वो अपने पड़ोस के यहां शादी में जाता है और उसे प्यार का एहसास का होता है। लेकिन स्थिति तब बदल जाती है जब वहां का लोकर किंग राजा इंद्रवीर (कुमुद मिश्रा) और मार्क मिलकर मंगत को गांव वालों को धोखा देने के लिए राजी करते हैं ताकि वो शराब की फैक्ट्री लगा सकें। अब मंगत कैसे चीजों को बदलता है और गांव वालों को बचाता है ये देखना दिलचस्प है।