twitter

    फाइंडिंग फैनी कहानी

    फाइंडिंग फैनी वर्ष 2014 में आई एक रोड कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, नसीरउद्दीन शाह, पंकज कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका मे हैं, वहीं रणवीर सिंह फिल्म में कैमियो करते हुए दिखाई देंगे।  फिल्म सिनेमाघरों में 12 सितंबर 2014 को रिलीज हुई थी। 

    कहानी 
    फिल्म में फ्रेडी (नसीरुद्दीन शाह) को करीब 46 साल बाद एक खत वापस मिलता है जो कि उन्होंने फेनी, अपने प्यार को लिखा था। इस खत के जरिये उन्होंने फेनी से अपने प्यार का इजहार किया था और शादी के लिए पूछा था। 46 साल फ्रेडी इसी सोच में जीता रहा कि फेनी ने उसके प्यार को नहीं अपनाया और इसलिए जवाब नहीं दिया। जबकि सच तो ये था कि फेनी तक ये खत पहुंचा ही नहीं। फ्रेडी इस बात से बेहद दुखी होता है। आखिरकार (दीपिका पादुकोण), डिंपल कपाड़िया, पंकज कपूर और अर्जुन कपूर सब फ्रेडी के साथ मिलकर फेनी को ढूंढने निकलते हैं ताकि वो ये जान सकें कि अगर फेनी तक ये इजहार पहुंचता तो उसका जवाब क्या होता।
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X