एंटरटेनमेंट वर्ष 2014 में आई बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन साजिद-फरहाद ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, तम्मना भाटिया, कृष्ण अभिषेक, जानी लीवर, सोनू सूद, प्रकाश राज, मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म का निर्माण टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तहत रमेश एस तौरानी ने किया था। फिल्म सिनेमाघरों में 8 अगस्त 2014 को रिलीज हुई थी।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी है एक अमीर करोड़पति पिता के नाजायज बेटे अखिल लोखंडे (अक्षय कुमार) की। अखिल एक दिन में चार चार काम करके अपने पिता की बीमारी का इलाज करा रहा होता है और एक दिन उसे पता चलता है कि असल में वो जिसे अपना पिता समझ रहा है वो उसका पिता नहीं है। अखिल को पता चलता है कि वो एक अमीर हीरों के व्यापारी पन्नालाल जौहरी की नाजायज औलाद है। उसी के साथ ही उसे ये भी खबर मिलती है कि जौहरी की अचानक ही मौत हो गयी है और उसके बाद उसकी 3000 करोड़ की संपत्ति उसके सबसे नजदीकी रिश्तेदार को दी जाएगी। अखिल अपने पिता की संपति के लिए विदेश जाता है जहां जाकर उसे पता चलता है कि उसके पिता ने अपनी सारी संपत्ति अपने चहेते कुत्ते एंटरटेनमेंट के नाम कर दी है। अखिल अपनी जायदाद वापस लेने के लिए जुट जाता है और यही से शुरु होता है एंटरटेनमेंट का एंटरटेनिंग सफर। अखिल को अपने पिता की संपत्ति मिलती है या नहीं, और इन सबके लिए उसे क्या क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं ये जानने के लिए आपको देखने होगी एंटरटेनमेंट।