इंग्लिश विंग्लिश वर्ष 2012 में रिलीज हुई एक भारतीय कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन गौरी शिंदे ने किया है। फिल्म में मुख्य भुमका में श्रीदेवी कपूर, आदिल हुसैन,नविका कोटिया, शिवांश कोटिया, प्रिया आनंद, सुजाता कुमार, सुमीत व्यास आदि कलाकार नजर आये थे। फिल्म 5 अक्टूबर 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
कहानी: शशि (श्रीदेवी) अपने आप को बेहतर मां और पत्नी साबित करना चाहती है लेकिन इसके लिए उसे घर की चारदीवारी से बाहर निकलना पड़ता है लेकिन उसकी एक समस्या है जो ज्यादातर भारतीयों की होती है। उसकी अंग्रेजी काफी कमजोर है। उससे कोई अंग्रेजी में बात करता है तो वह घबरा जाती है। हीन भावना से ग्रस्त हो जाती है। लेकिन अपने आत्मविश्वास के बल पर वो अंग्रेजी सीखती है और अपने परिवार को खुश भी कर लेती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन मेहमान कलाकार के रूप में हैं।