एक दीवाना था वर्ष 2012 में रिलीज हुई एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन गौतम मेनन ने किया, फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रतीक बब्बर, एमी जैक्सन नजर आये। साउथ के जाने माने फिल्म निर्देशक गौतम मेनन ने अपनी तमिल फिल्म 'विन्नैथांडी वरुवाया' का हिंदी रिमेक 'एक दीवाना था' के नाम से बनाया है।
फिल्म की कहानी
सचिन अपने परिवार के साथ जुहू रहने चला जाता है और वहां उसकी मुलाकात पहली बार जैस्सी से होता है। पहली ही नजर में वो अपना दिल खूबसूरत जैस्सी को दे बेठता है। जैसे ही उसे पता चलता है कि जैस्सी उसके घर के ऊपर ही रहती है तो वह उसका ध्यान आकर्षित करने के लिए हर तरह की कोशिश करता है। उससे बात करने का बहाना ढूंढता है। सचीन के प्यार में कई परेशानियां हैं पहली जैस्सी मलयाली क्रिश्चियन है। दूसरी उसके माता पिता बेहद रूढि़वादी हैं। तीसरी यह की जैस्सी सचिन से एक साल बड़ी है। लेकिन इसके बाद भी वो हार नहीं मानता और एक दिन हिम्मत जुटाकर जैस्सी के सामने अपने दिल की बात बता देता है। जैस्सी का कहना है कि उसके दिल में सचिन के लिए ऐसा कुछ भी नहीं है। वह सचिन को अपना दोस्त बनने के लिए जोर देती है। दोस्त बनते ही वह सचिन से मिलने और बात करने की जरूरत महसूस करती है। यह एक म्युजिकल लव स्टोरी है सचिन और कन्फ्यूज जैस्सी कि जिसमें प्यार है, दर्द है, खुशी है। प्रतीक ने प्यार की कशिश और जुनून को खूबसूरती से दिखाया है, और एमी भी पहली ही फिल्म में खासी कॉन्फिडेंट दिखाई दी हैं।