X
एक थी डायन
Drama | Thriller | 19 Apr 2013 | U/A |
Hindi

एक थी डायन कहानी

एक थी डायन वर्ष 2013 में रिलीज हुई सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कानन अय्यर ने किया है।   फिल्म में मुख्य भूमिका में इमरान हाश्मी, हुमा कुरैशी, कोंकणा सेन शर्मा और कल्कि कोच्लिन नजर आये थे।  फिल्म एकता कपूर, शोभा कपूर, विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज द्वारा सह-निर्मित है। 

फिल्म की कहानी 
 फिल्म की कहानी एक जादूगर बोबो (इमरान हाशमी) के इर्द गिर्द घूमती है। बूबू की एक गर्लफ्रैंड है तामारा (हुमा कुरैशी)। दोनों एक बच्चे को गोद लेना चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें शादी करनी होगी। तामारा और बोबो एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं लेकिन अचानक ही एक दिन स्टेज पर जादू दिखाते दिखाते अचानक बोबो को किसी की आवाज सुनाई देती है और अपनी बहन जो कि बचपन में ही मर जाती है की तस्वीर दिखाई देती है। वो अपना जादू भूल जाता है और उसके जादू में उसका साथ दे रही सहायक लड़की जल जाती है। इसके बाद ही बोबो साइकोलोजिस्ट के पास जाता है जो कि बचपन से बोबो का इलाज कर रहा है। वो साइकोलोजिस्ट बोबो को हिप्नोटाइज करता है और उसके बचपन में उसे ले जाता है। हिप्नोटाइज होने के बाद बोबो अपने बचपन की उस याद को साइकोलजिस्ट से शेयर करता है जिसमें एक डायन उसकी बहन की बलि दे देती है ताकि उसे और ताकत मिल सके। और बोबो उसकी चोटी काटकर उसे खत्म कर देता है। लेकिन डॉक्टर को लगता है कि बोबो की पहली मां के मर जाने के बाद जब दूसरी औरत उसके पिता की जिंदगी में आती है तो बोबो उसे अपना नहीं पाता और उसे ना अपनाने के बहाने ढ़ूंढ़ता है। बाद में कई सारे ऐसे वाक्ये होते हैं जब खुद डॉक्टर को भी लगता है कि बोबो सच बोल रहा है और वाकई में वो डायन वापस आ गयी है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+