एक दुआ (2021)
Release date
26 Jul 2021
genre
एक दुआ कहानी
एक दुआ बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राम कमल मुखर्जी द्वारा किया गया है। इस फिल्म से ईशा देओल अपने निर्माता करियर की शुरुवात भी की हैं।
इस फिल्म में ईशा देओल ही लीड रोल में नज़र आयेंगी। राजवीर अंकुर सिंह और बार्बी शर्मा फिल्म में सहकलाकार के रूप में नज़र आयें हैं।
कहानी
इस फिल्म में अबीदा अपने पति, सास और दो बच्चो के साथ रहती है। अबीदा का पति एक टैक्सी ड्राइवर है। घर में पैसों की कमी से घर चलाना मुश्किल होता है। सास सिर्फ अबीदा के बेटे को प्यार दुलार करती है, जिसके कारण अबीदा की बेटी के मासूम दिल में कई सवाल उठते है। फिल्म में अबीदा अपनी बेटी के प्यार और समान अधिकारों के लिए लड़ती है।
यह फिल्म 26 जुलाई 2021 को ऑनलाइन प्लेटफार्म voot select पर रिलीज़ हुई है।