X
ड्राई डे
Drama | 22 Dec 2023 |
Hindi

ड्राई डे कहानी

ड्राई डे एक आगामी सोशल ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन सौरभ शुक्ला द्वारा किया गया है, फिल्म में पंचायत सीरीज से फेमस हुए अभिनेता 'जीतेन्द्र कुमार', और मिर्जापुर सीरीज से फेम में आयीं एक्ट्रेस 'श्रिया पिगलाओंकार' और अनु कपूर जैसे फ़िल्मी सितारे दिखाई दिए हैं। बता दें यह फिल्म शराब बिक्री के रोक पर आधारित है। 

कहानी 
फिल्म शुरू होती है और एक जगोधर नाम की जगह दिखाई जाती है, जहाँ सभी हंसी खुशी से रहते हैं। यहीं एक गन्नू नामक आदमी है जो सांसद जी के छुटभैया नेता हैं, और जो भी सांसद कहते हैं छुटभैया वह फटाक से कर देते हैं। समाज में इस तरह के लोगों को गुंडे कह कर सम्बोधित किया जाता है। गन्नू की बीवी निर्मला जो एक मास्टर की बेटी है और उसे गन्नू से प्यार हो जाता है। शादी करने की प्लानिंग करती है, पिता मना करते हैं। पर प्यार कहां रुकने वाला है, शादी हो जाती है। गन्नू को शराब की लत होती है, निर्मला कई बार समझाती है कि गन्नू शराब मत पियो कुछ काम करो और जीवन में आगे बढ़ो, लेकिन वह चाह कर भी शराब नहीं छोड़ पाता। 
फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है और एक दिन नशे में चूर गन्नू को यह पता चलता है कि उसकी पत्नी निर्मला गर्भवती है, यह पता चलने के बाद गन्नू बच्चे को लेकर थोड़ा गंभीर होता है, क्योंकि उसकी पत्नी ने कहा के अगर उसने शराब नहीं छोड़ी तो वह अपने बच्चे को गिरा देगी, क्योंकि वह यह नहीं चाहती के उसके बाप तो कुछ करता नहीं, और लोग उस बच्चे को आवारा का बेटा कह कर बुलाये। अब गन्नू बड़ी गंभीरता के साथ जा कर सांसद जी से मिलता है और और उनसे कहता है के वह मैं बाप बनने वाला है और उसे कॉर्पोरेटर बनना है, और अगर वह यह नहीं बना तो उसकी बीवी निर्मला उसके बच्चे को गिरा देगी। यह सुनकर सांसद जी आशिर्वाद में उसे कॉर्पोरेटर का प्रत्याशी बनवा देते हैं। 
लेकिन सांसद जी की इसमें कोई चाल है, भला सांसद जी इतनी जल्दी गन्नू की बात क्यों ही मानते, आगे कहानी में कई दाव पेच दिखाए जाते हैं, और इसीके साथ कहानी में एक ऐसा मुकाम आता है, जो गन्नू की जिंदगी को बदल कर रख देता है। 

रिलीज 
ड्राई डे फिल्म 22 दिसंबर 2023 को ऑनलाइन प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+