दोस्ताना वर्ष 2008 में रिलीज हुई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने और निर्माण करण जौहर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्र्हाम, और प्रियंका चोपड़ा, किरण खेर, सुष्मिता मुखर्जी आदि नजर आये।
कहानी
कहानी: सैम (अभिषेक बच्चन) और कुनाल (जॉन अब्राहम) मियामी में रहते है। सैम मियामी के हास्पिटल मे नर्स है और कुनाल छायाकार है। दोनो घर ढुढते हुए एक ही जगह आकर टकराते है। उस घर में लड़को को घर किराए पर देने में पाबंदी है क्योंकि उस घर में एक खुबसूरत लड़की नेहा (प्रियंका चोपड़ा) रहती है जोकि पेशे से पत्रकार है। घर लेने के लिए सैम और कुनाल एक दसरे को गे कपल घोषित करते है और फिर नेहा के साथ रहने लगते है। धीरे धीरे तीनों में गहरी दोस्ती हो जाती है। इसी बीच नेहा का प्रमोशन रूक जाता है और उसका बॉस अभिमन्यू सिंह (बॉबी देओल) उसे एक कठिन काम सौंपता है जिसे वह अपने फोटोग्राफर दोस्त की मदद से पूरा करती है। और उससे काफी प्रभावित हो जाती है। अब कहानी में नया मोड़ आता है कि तीनो उसे चाहने लगते है। गे कपल अपनी सही पहचान बताता है और अभिमन्यु को किनारे लगाते है। आखिर नेहा किसके साथ जाती है यहीं कहानी का अंत है।