डॉन 2 वर्ष 2011 में रिलीज हुई एक भारतीय एक्शन थ्रिलर फिल्म है. जिसका निर्देशन फरहान अख्तर ने किया है। यह फिल्म डॉन का अगला भाग है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरुख़ खान, प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता, ओम पुरी, बोमन इरानी, कुनाल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये। फिल्म 23 दिसंबर 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
फिल्म की कहानी
इस रीमेक में डॉन अब साधारण सा डॉन नहीं रहा वो अब एशिया लेबल से वर्ल्ड लेबल का डॉन बन चुका है। इस डॉन के इरादे पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक है और उसे अपने रास्ते में आने वाली हर अड़चन को मिटाने में कोई हिचक नहीं है। इस फिल्म में रोमा यानि प्रियंका चोपड़ा को पता चलता है कि उनके भाई का हत्यारा वास्तव में वही है जिससे वो प्यार करती है तब वो डॉन को पकड़वाने के चक्कर में इंटरपोल में शामिल हो जाती हैं। इधर डीएसपी वर्धन भी डॉन की चालबाजी में आकर आज मलेशिया की जेल में बंद हैं। जेल में एक बार फिर वे डॉन से वर्धन का आमना सामना होता है। डॉन बड़ी ही चालाकी से वर्धन को अपने साथ शामिल कर लेता है। इरादा अब साफ है कि उसे किसी भी सूरत में अपने मिशन में कामयाबी हासिल करनी है। वहीं, मलिक और रोमा भी अब डॉन का पीछा करते करते जर्मनी पहुंचते हैं। डॉन की इस कड़ी में डॉन का एक ही मकसद है एक बैंक में चोरी करना है। क्या वह अपने मकसद में कामयाब होता है, फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है।