दो बारा एक आगामी बॉलीवुड थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में तापसी लीड रोल में नज़र आएँगी। फिल्म के निर्माता, शोभा कपूर, एकता कपूर, सुनीर खेत्रपाल और गौरव बोस है।
कहानी
फिल्म की कहानी में 26 साल का एक अनसुलझा रहस्य और अनगिनत ऐसे प्रश्न, जिसका कोई उत्तर नहीं है, इसी प्लाट पर फिल्म की कहानी आधारित है। ऐसा क्या हुआ था बीते पास्ट में? थ्रिलर और अनसुलझी मिस्ट्री से बुनी ये कहानी आपको भावनाओं के एक रोलरकोस्टर का अनुभव कराएगी, और ऐसा क्या हुआ था बीते 26 साल में ये कहानी बताई जाएगी।एक महिला को एक ऐसे ही तूफान के दौरान टेलीविजन सेट के माध्यम से 25 साल पहले हुई आंधी के दौरान मौत की साक्षी बनती जिसे 12 साल के लड़के की जान बचाने का मौका मिलता है।
फिल्म की कहानी की शुरुवात पुणे शहर से होती है। साल 1990 के दशक में, एक जियोमैगनेटिक तूफान की रात में 12 वर्षीय अनय अपने पड़ोसी (शाश्वत चटर्जी) को अपनी पत्नी की हत्या करते देख लेता है, जहां से बचते हुए भागते समय सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो जाती है। 26 साल बाद, फिर वैसी ही जियोमैगनेटिक तूफान की रात आती है और कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं, जब अंतरा खुद को एक टीवी सेट के सामने पाती है जिसके माध्यम से वह 12 वर्षीय अनय की जान बचाने का प्रयास करती है। लेकिन अगले ही पल वो खुद को अनय के घर में पाती है। वह अपने पति और बच्ची को ढूंढ़ती है, लेकिन उसे अहसास होता है कि वो 26 वर्ष पूर्व में जा चुकी है। वह घटनाओं के क्रम को समझने की कोशिश करती है। लेकिन जल्द ही उसे अहसास होता है कि अब जो घट रहा है वो बीता हुआ कल नहीं, बल्कि वास्विकता है और इसी प्लाट के इर्द गिर्द फिल्म की पूरी कहानी घूमती है।
फिल्म की शूटिंग फरवरी 2021 से शुरू हुई है।
फिल्म 19 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।