दोबारा एक बॉलीवुड रोमांटिक हॉरर ड्रामा है, जिसका निर्देशन प्रवाल रमन ने किया है। यह फिल्म डरावनी क्लासिक 'ऑकुलस' का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म में हम कुरैशी, साकिब सलीम, आदिल हुसैन, लिसा रे, रिया चकरवर्ती मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी लंदन में रहने वाले एलेक्स मर्चेंट (आदिल हुसैन), उसकी वाइफ लीजा मर्चेंट (लीजा रे) और उनके दोनों बच्चों नताशा मर्चेंट (हुमा कुरैशी) और कबीर मर्चेंट (साकिब सलीम) की है। फिल्म की कहानी एक शीशे के इर्द गिर्द घूमती है।