दो दूनी चार वर्ष 2010 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन हबीब फैसल ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋषि कपूर, नीतू सिंह, अदिति वासुदेव, अर्चित कृष्णा नजर आये। यह मध्य वर्ग के एक आदमी की एक दुपहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन तक की एक मीठी सी कहानी है। यह फिल्म बताती है कि यह व्यक्ति किस तरह से अपने बच्चों की मांगों की पूर्ति करते हुए अपने पड़ोसियों से प्रतियोगिता भी करता है।