दो और दो पांच, साल 1980 में रिलीज़ हुई एक बेहतरीन बॉलीवुड एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन राकेश कुमार द्वारा किया गया था। ये फिल्म एक मल्टीस्टार फिल्मथी जिसमे, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, हेमा मालिनी और परवीन बाबी थे। यह फिल्म इतने हिट रही के तमिल सिनेमा में इसका रीमेक रंगा नाम से बनाया गया जिसमे साउथ के सुपर हीरो रजिनिकान्त मुख्य भूमिका में थे।