दिलवाले, साल 1994 में रिलीज़ हुई, बॉलीवुड एक्शन, रोमांस, ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन हैरी बावेजा ने किया है। अजय देवगन, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आये है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक बनी। फिल्म में अजय देवगन, अरुण सिंह के किरदार में, सुनील शेट्टी, इंस्पेक्टर विक्रम के किरदार में और रवीना, सपना नाम के किरदार में है।