दिल तो बच्चा है जी एक बॉलीवुड रोमांस ड्रामा कॉमेडी है, जिसे मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है। अजय देवगन, इमरान हाशमी, ओमी वैद्य और श्रुति हसन इस फिल्म मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
प्यार के मायने सबके लिए अलग- अलग होते है, कोई इसे अपनी पूरी ज़िन्दगी समझ बैठता है और कोई इसे बस आकर्षण समझता है। यही इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगा कर दर्शाया गया है।