दिल जंगली एक बॉलीवुड रोमांस कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अलेया सेन शर्मा ने लिया है। फिल्म में तापसी पन्नू, साकिब सलीम, अभिलाष थपियाल, निधि सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दोस्ती-प्यार के कई एंगल-बेहद फन तरीके से दिखाया गया है। फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट बैनर के तले दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, मुदित जैन और मयंक जैन द्वारा किया है। म्यूजिक दिल जंगली का गाना अंशिक बागची, शरीब- तोशी, गुरु रंधावा, अभिषेक अरोरा ,रजत नागपाल द्वारा किया गया है। रिलीज डेट फिल्म 9 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक अमीर लड़की और मिडिल क्लास लड़का की है, जिसे एक दूसरे से प्यार हो जाता है और पैरेंट्स उनके प्रपोजल को रिजेक्ट कर देते हैं क्योंकि उनका क्लास एक जैसा नहीं है। दोनों आखिरकार भाग कर शादी कर लेते हैं लेकिन अलग-अलग हो जाते हैं। क्या वो अपने प्यार को एक और मौका देंगे? इसके लिए आपको सिनेमाघर की ओर जाना होगा। दिल जंगली की स्टोरी लाइन जांची परखी हुई है और कई सालों से ऐसी फिल्में बनती आ रही है लेकिन मेकर्स ने उसी डिश को थोड़े अलग अंदाज में परोसने की कोशिश की है।