धूम धाम एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन ऋषभ सेठ द्वारा किया गया है, इस फिल्म में यामी गौतम और प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता आदित्य धर और लोकेश धर हैं। आपको बता दें यह फिल्म B62 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। कहानी फिल्म की कहानी को लेकर काफी रोमांचक और मजेदार है। प्रतीक गांधी, जो डॉ. वीर का किरदार निभा रहे हैं, गुजरात के एक 29 वर्षीय पशु चिकित्सक हैं। फिल्म की कहानी इस बात पर केंद्रित है कि शादी के बाद क्या होता है, और कैसे सब कुछ अचानक अव्यवस्थित और चौंकाने वाला हो जाता है। यामी का किरदार कोयल, एक मस्त और बेपरवाह महिला है, और प्रतीक का किरदार वीर, एक शर्मीले और सौम्य पशु चिकित्सक हैं। दोनों की शादी हो जाती है, लेकिन उनकी शादी की रात कुछ खास नहीं होती। इसके बजाय, उनकी शादी का पहला दिन एक रोमांचक और पागल एडवेंचर में बदल जाता है, जिसमें अप्रत्याशित घटनाएं और मजेदार मोड़ आते हैं। फिल्म में हास्य और एक्शन का शानदार मिश्रण है, जो दर्शकों को हंसी और रोमांच से भरपूर कर देगा। रिलीज यह फिल्म 14 फरवरी 2025 (वैलेंटाइन वीक) को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।