धूम 3 (2013)(U/A)
Release date
13 Dec 2013
genre
धूम 3 कहानी
धूम 3 वर्ष 2013 में आई एक बॉलीवुड एक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। धूम 3 धूम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और कयास लगाए जा रहे हैं कि धूम 3 के बाद धूम 4 नहीं बनेगी। 2003 में धूम फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में थे। इसके अलावा बिपाशा बासु और एशा देओल भी फिल्म में खास किरदार निभा रही थीं। उसके बाद साल 2006 में धूम 2 बनी। जिसमें अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा के अलावा रितिक रौशन और ऐश्वर्या राय मुख्य किरदार में नज़र आए। सात साल बाद धूम सीरीज की तीसरी फिल्म धूम 3 रिलीज होने जा रही है जिसमें एक बार फिर से अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा अपने उन्हीं पुराने दो किरदारो में नज़र आएंगे और आमिर खान इस बार फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे।
कहानी
रहस्य और रोमांच से भरी इस फिल्म की कहानी शुरू होती है शिकागो से, जहां एक भारतीय ( जैकी श्राफ) द ग्रेट इंडियन सर्कस.. चलाता है। सर्कस ही उसकी जिंदगी है लेकिन इस जिंदगी के लिए वह बैंक से काफी लोन उधार लेता है लेकिन समय पड़ने पर वह लोन चुका नहीं पाता है। जिसके कारण उसका सर्कस जब्त कर लिया जाता है। इस दुख को जैकी सह नही पाते हैं और खुद को गोली मार लेते हैं। जिसे देखकर उनके बेटे साहिर( आमिर खान) के पास जीने का एक ही मकसद रह जाता है और वह है अपने पापा के सपने सर्कस को फिर से खड़ा करना, जिसके लिए वह बैंकों में चोरियां करता है। आलिया यानी कैटरीना कैफ साहिर के सर्कस यानी दि ग्रेट इँडियन सर्कस में काम करती है और साहिर से कहीं ना कहीं प्यार करने लगती है। शिकागों के बैंक में एक के बाद एक हो रही चोरियों से वहां की पुलिस परेशान हो जाती है। इसलिए एक भारतीय चोर को पकड़ने के लिए इंडियन पुलिस ऑफीसर जय दीक्षित और अली यानी अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा को शिकागो बुलाया जाता है। जय दीक्षित साहिर को पकड़ने के लिेए प्लान बनाता है लेकिन साहिर एक कदम आगे जाकर जय को ही बेवकूफ बनाता है और बैंक में एक बार फिर चोरी करने में कामयाब होता है। साहिर का एक सीक्रेट है जिसे जानने के लिेए जय पूरी कोशिश करता है। यही सीक्रेट साहिर की ताकत भी है और कमजोरी भी। अब क्या जय साहिर का ये सीक्रेट जान पाता है और शिकागो बैंक में हो रही चोरियों को रोक पाता है? इन सारे सवालों का जवाब चाहिए तो अपनी नजदीकी सिनेमा घरों में जरूर देखने जाइए 'धूम 3'।