धूम 2 वर्ष 2006 में रिलीज हुई एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा है, जिसका निर्देशन संजय गांधवी ने और निर्माण आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा ने किया है। धूम सीरिज का दूसरे भाग यानी धूम 2 में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा,ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय, बिपाशा बासु, रिमी सेन आदि दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सुपर-डुपर साबित हुई थी।