X
धोखा - राउंड डी कार्नर
Drama | 23 Sep 2022 | U/A |
Hindi

धोखा - राउंड डी कार्नर कहानी

धोखा - राउंड डी कार्नर एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन कूकी गुलाठी द्वारा किया गया है। फिल्म में आर माधवनअपारशक्ति खुरानादर्शन कुमार और खुशाली कुमार, लीड रोल में नजर आये हैं। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा हैं। 
फिल्म का ट्रेलर 10 सितम्बर 2022 को रिलीज किया गया है। 

 
फिल्म का टीजर 28 जुलाई 2022 को रिलीज किया गया है, और फिल्म का ट्रेलर 10 सितम्बर 2022 को रिलीज किया गया है। 
फिल्म 23 सितम्बर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की गयी है। 
 
कहानी 
फिल्म शुरू होती है और दिखाया जाता है, के यथार्थ सिन्हा (आर माधवन) और सांची सिन्हा (खुशाली कुमार) की हंसी खुशी से भरपूर शादीशुदा जिंदगी होती है। यह प्यार भरा समय गुजरता जाता है कि और दोनों के बीच प्यार की जगह पनपने लगती है ईष्या, साजिश, शक और नफरत। दोनों किसी तरह जिंदगी की गाड़ी खींच रहे होते हैं, जब एक दिन एक आतंकवादी हक़ गुल जेल से भागकर उनके घर में नहीं आ छिपता है। उस वक्त घर में सिर्फ सांची होती है। हक गुल उसे बंधक बनाकर पुलिस के सामने अपनी मांगे रखता है। 
पुलिस आतंकवादी को पकड़ने की पूरी प्लानिंग में लगी है, और तभी यथार्थ उनको यह बताकर होश उड़ा देता है कि हक गुल की बंधक बनी उसकी पत्नी डिलूश़नल डिसॉर्डर की शिकार है, मतलब यानि की वो कोई भी कहानी खुद के मन में गढ़कर उसे सच मानने लगती है। सांची के बारे में और भी बातें जानकर पुलिस इंस्पेक्टर मलिक (दर्शन कुमार) यथार्थ से कहता है- "समझ नहीं आ रहा ऊपर कौन ज्यादा खतरनाक है, हक़ गुल या आपकी पत्नी.." दूसरी तरफ सांची अपनी कहानी हक़ गुल को सुनाती है, जो यथार्थ की कहानी से बिल्कुल अलग होता है। फिल्म इन्हीं चार किरदारों के इर्द गिर्द घूमती है। चारों के पास अपनी-अपनी कहानी है और सभी कहानी एक दूसरे से बिल्कुल उलट। ऐसे में कौन सच्चा है और कौन झूठा? यही इस फिल्म कहानी में दिखाया गया है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+