धमाल 4, एक आगामी कॉमेडी ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार द्वारा किया जा रहा है। भूषण कुमार, देवगन फिल्म्स, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक फिल्म के निर्माता हैं।
इस बार भी फैंस को उनकी फेवरेट स्टार कास्ट देखने को मिलेगी – अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख। इनके साथ नजर आएंगे कुछ नए चेहरे भी जैसे संजीदा शेख, अंजलि आनंद, संजय मिश्रा, रवि किशन, विजय पाटकर और उपेन्द्र लिमये।
फिल्म की कहानी लिखी है बलविंदर सिंह सूरी, परितोष पेंटर और बंटी राठौर ने, जो अपने मजेदार और हंसी से भरपूर डायलॉग्स के लिए जाने जाते हैं।