धक धक एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन तरुण डुडेजा दवरा किया गया है। फिल्म में फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह, दिया मिर्जा और संजना साघी, मुख्य भूमिका में नजर आये हैं। यह एक महिला प्रधान फिल्म है।
इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 8 मई 2022 को रिलीज किया गया है।
कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है चार महिलाओं को जो अलग-अलग पृष्ठभूमि, अलग अलग उम्र के पड़ांव से हैं, लेकिन कहीं ना कहीं अपनी जिंदगी से असंतुष्ट। इन्हीं चारों महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है इस फिल्म की कहानी।
स्काई (फातिमा), माही (रत्ना पाठक शाह), उज्मा (दीया) और मंजरी (संजना सांघी) इन चार एक दूसरे से बिकुल अलग महिलाओं को इनकी खुशी पाने की जिद एक साथ ले आती है.. और ये दिल्ली से खारदुंग ला (लेह) एक बाइक ट्रिप प्लान करते हैं।
यह चारो महज 7 दिनों में मंजिल पाने की आस में निकल पड़ते हैं। लेकिन क्या वे इस सफर में सफल हो पाएंगे? और कैसे यह ट्रिप इनका जीवन बदल देगी, यही इस फिल्म कहानी है।
रिलीज
यह फिल्म 13 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।