धड़क 2, 2018 की सुपरहिट फिल्म धड़क का सीक्वल है। यह फिल्म 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सिद्धार्थ चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन शज़िआ इक़बाल द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा 27 मई 2024 को सोशल मीडिया के माध्यम से की गयी है।
कहानी
फिल्म की कहानी अभी तक रहस्य में है, लेकिन कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि यह पहली फिल्म की घटनाओं के कुछ साल बाद होगी।
पहली फिल्म की सफलता को देखते हुए, उम्मीद की जा रही है कि यह सीक्वल भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगा।