दीवार साल 1975 में रिलीज़ हुई एक बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे यश चोपड़ा ने निर्देशित किया था। ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सफल फिल्मों में से एक है। इसी फिल्म से अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन' के रूप से जाना गया। अमिताभ बच्चन की यह फिल्म, उनके करियर को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस फिल्म में अमिताभ, शशि कपूर, निरुपा रॉय, नीतू सिंह और परवीन बाबी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आये है। कहानी इस फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान के ऊपर आधारित है, और अमिताभ ने इसी किरदार को निभाया है। इस फिल्म की कहानी दो भाइयों की होती है जो बचपन में अपने परिवार के साथ मुसीबतों का सामना करते है, और अपनी ज़िन्दगी के अलग अलग रास्ते चुनते है आगे दोनों भाइयों के बीच दीवार कड़ी हो जाती है। फिल्म के प्रसिद्ध सवांद - "मेरा बाप चोर है" "आज मेरे पास बंगला है, गाड़ी है, बैंक बॅलेन्स है, तुम्हारे पास क्या है-मेरे पास माँ है" "मैं आज भी फैंके हुए पैसे नहीं उठाता" "ये चाबी अपनी जेब मैं रख ले पीटर, अब ये ताला मैं तेरी जेब से चाबी निकाल कर ही खोलूँगा" "पीटर तुम मुझे वहाँ ढूंढ रहे हो और मैं तुम्हारा यहाँ इंतज़ार कर रहा हूँ."