X
डियर जिंदगी
Drama | 25 Nov 2016 | U/A |
Hindi

डियर जिंदगी कहानी

 डियर जिंदगी एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन गौरी शिंदे ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान, आलिया भट्ट, कुनाल कपूर, अंगद बेदी मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म की कहानी एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे तीन बार प्यार होता है, और तीनों बार वह प्यार के अलग नजरिये से वाकिफ होती है। फिल्म 25 नवंबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

फिल्म की कहानी  
कियारा उर्फ कोको (आलिया भट्ट) एक सिनेमेटोग्राफर है जो एक दिन खुद फिल्म बनाना चाहती है। वो अपने करियर और फ्यूचर को लेकर बिल्कुल फोकस्ड है लेकिन रिलेशनशिप को लेकर कन्फ्यूज। वो सिड (अंगद बेदी) के साथ रिलेशन तोड़ देती है क्योंकि उसे सिंगापुर में शूट के दौरान रघुवेंद्र (कुणाल कपूर) से प्यार हो जाता है। बाद में वो रघुवेंद्र के साथ भी रिलेशनशिप को लेकर कन्फयूज हो जाती है लेकिन दोनों निर्णय लेते हैं कि उन्हें सीरियर हो जाना चाहिए।

बाद में सबकुछ बदल जाता है और दोनों ब्रेकअप कर लेते हैं जिसके बाद कियारा अपनी जिंदगी,कमिटमेंट,रिलेशनशिप को लेकर सोच में पड़ जाती है। वो गोवा एक फैमिली फ्रेंड के होटल का वीडियो शूट करने निकलती है और ये ट्रिप उसकी जिंदगी बदल देता है। वहां एक मेंटल हेल्थ और अवेयरनेस सेमीनार में उसकी मुलाकात डॉ जग्स उर्फ जहांगीर (शाहरुख खान) से होती है जो साइकोलॉजिस्ट हैं। कियारा की वहां मुलाकात एक म्यूजीशियन (अली जफर) से होती है। फिर भी कियारा की जिंदगी में काफी सवाल अधूरे हैं और क्या इसके लिए डॉ जग्स की थेरेपी काम आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+