दे दना दन वर्ष 2009 में रिलीज हुई एक हिंदी ड्रामा कॉमेडी है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म मलयालम में प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म वेत्तम का रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, कैटरीना कैफ, समीरा रेड्डी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 27 नवंबर 2009 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कहानी नितिन बंकर (अक्षय कुमार) से शुरू होती है जो एक बिजनेस वूमन का सब कुछ है। मतलब वन मैन शो। नितिन की ख्वाहिश है, धन दौलत, सुंदर लड़की। उसकी शादी होती है अंजलि कक्कड़ (कैटरीना) से। इसके बाद आगे क्या होता है। वो तो आपको पता चलेगा, फिल्म देख कर।