दरबान एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन बिपिन नडकर्णी ने किया है। इस फिल्म के स्टारकास्ट शारिब हाश्मी, शरद केलकर, रसिका दुगल और फ़्लोरा सैनी है। ये फिल्म 3 अप्रैल 2020 को बड़े परदे पर रिलीज़ हुई है।
दरबान फिल्म निर्देशक बिपिन नाडकर्णी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। फिल्म की कहानी रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा लिखी एक छोटी सी कहानी से प्रेरित है। ये कहानी मालिक और नौकर के बीच की अद्भुत रिश्ते को दिखाती है।